पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरिट आधार पर नौकरियां देकर युवाओं को मुख्यधारा में लाए सीएम : गंगवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेरिट के अाधार पर नौकरियां देकर मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने प्रदेश के युवाओं काे मुख्यधारा में लाने का काम किया है। यह बात विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कही। वह नलवा हलका के गांवों में ग्रामीणों की शिकायतों काे सुन रहे थे।

गंगवा ने मौके पर अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए पिछले दिनों गांवों में मंजूर करवाए गए नए विकास कार्यों की जानकारी भी आमजन को दी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा मांगों को पूरा किया जाएगा। रणवीर गंगवा ने दाहिमा, भोजराज, बालावास, नलवा, डाया, मंगाली, हरिकोट, कैमरी, चौधरीवास व गावड़ का दाैरा किया अाैर में ग्रामीणों काे संबोधित कर रहे थे।

गंगवा ने 15 मार्च काे पुराना राजकीय काॅलेज मैदान में हाेने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल हाेने का न्याैता भी दिया। डिप्टी स्पीकर गंगवा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में 15 मार्च को पहली बार हिसार आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में पिछड़ा वर्ग का अहम रोल रहा है और आगे भी रहेगा। सम्मान सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछड़ा वर्ग के लिए कई अहम घोषणाएं भी करेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, बलजीत फौगाट, भूप सिंह खिचड़, अनिवेश यादव, रामदेव आर्य, रविंद्र कालीरावण, सरपंच संदीप चौधरी, उमेद सिंह, संदीप लांबा, सतबीर जांगड़ा, हनुमान वर्मा, रामदेव आर्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण माैजूद रहे।

डिप्टी स्पीकर दाहिमा में ग्रामीणाें की शिकायत सुनते, साथ में हैं सरपंच संदीप चाैधरी, सतवीर वर्मा व अन्य।
खबरें और भी हैं...