अाेमानंद महाराज के जन्म महाेत्सव पर सम्मेलन 15 काे
हिसार| ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 अाेमानंद महाराज के जन्माेत्सव पर विशाल संत सम्मेलन कैमरी राेड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ अाश्रम में रविवार 15 मार्च काे मनाया जाएगा।
अाश्रम के संचालक राजेश्वरानंद महाराज ने बताया कि इस माैके पर स्वामी जितेंद्रनाथ सरस्वती, स्वामी कृष्णानंद महाराज अाैर स्वामी देवेंद्रानंद गिरी महाराज के अलावा कर्इ बड़े संत व साधु उपस्थित रहेंगे। सुबह हवन यज्ञ के बाद सत्संग व प्रवचन हाेंगे।