पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गायों की मौत के मामले पर कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा ने उठाए सवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा ने गोअभयारण्य से गायाें की मौत के मामले पर सवाल उठाए हैं। यहां जारी बयान में राड़ा ने कहा कि इसमें शासन-प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आ रही है। राड़ा ने कहा कि जब बेहसहारा गायों के लिए सरकार व प्रशासन ने गोअभयारण्य बनाया तो उनकी देखभाल व चारे-पानी व चिकित्सा इत्यादि का जिम्मा भी प्रशासन का था, लेकिन जिस तरह से वहां पर गायों के हालात थे, उससे यही स्पष्ट हो रहा है कि एक तरह से वहां पर गायों को मरने के लिए छोड़ा गया था और उनकी देखभाल की कोई समुचित व्यवस्था सरकार व प्रशासन द्वारा नहीं की गई।

राड़ा ने कहा कि आरटीआई में जानकारी मिली है कि अगस्त 2019 से जनवरी 2020 तक प्रशासन द्वारा 3125 गाय पकड़ी गई, जबकि 28 फरवरी तक गोअभयारण्य में केवल 902 गाय बची थीं। इस हिसाब से गोअभयारण्य में 2156 गायों का क्या हुआ। गायों की इस प्रकार से दुर्दशा देखकर लगता है कि सरकार गौरक्षा को लेकर केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है। गायों की मौत के लिए कौन जिम्मेवार होगा, इसका जवाब सरकार व प्रशासन को देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...