राज्यसभा चुनाव में कार्यकर्ता को मौका दे कांग्रेस : वजीर
हिसार| वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वजीर सिंह पूनिया ने मांग की है कि हाईकमान राज्यसभा की रिक्त हुई सीटों पर आम कार्यकर्ता को मौका दें। यदि पार्टी अाम कार्यकर्ता को आगे करती हैं तो इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और पार्टी को अधिक मजबूती देने के लिए काम करेंगे। आम कार्यकर्ता ही आगे बढ़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते हैं।