पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरवाला में अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को ढहाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहर के बनभौरी मार्ग पर नव भारत स्कूल के सामने स्थित भवानी नगर में शुक्रवार को जेसीबी मशीन से कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को व प्लाटों की चारदीवारी को उखाड़ दिया। बता दें कि डीटीपी ने गुरुवार को भी बनभौरी मार्ग पर एक अन्य कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को ढहा दिया था। जिला सहायक नगर योजनाकार रणबीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। कालोनी में बने इक्का दुक्का मकानों में रहने वाले लोग डीटीपी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर कोई विरोध नहीं कर सके। इस दौरान कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्वक निपटी। किसी भी क्षेत्रवासी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया।

शहर के बनभौरी मार्ग पर कॉलोनी में बनी सड़कों को उखाड़ती जेसीबी।
खबरें और भी हैं...