एक मंच पर आईं निर्माण मजदूर यूनियनें
प्रदेश में निर्माण मजदूर यूनियनें एक मंच पर आ गई हैं। शुक्रवार को विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित इन यूनियनों की संयुक्त कन्वेंशन में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ अाक्राेश जताया। इसके साथ ही जिले से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की गई। कनवेंशन में भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू, हिन्दुस्तान मजदूर संघ, भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक, भारतीय मजदूर संघ, यूटीयूसी व एटक के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि 16 से 20 मार्च तक जिलास्तर पर संयुक्त कनवेंशन करते हुए स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कनवेंशन में इंटक ने कृष्ण कुमार नैन अाैर प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर लाेहान, सीटू से देसराज व सुखबीर सिंह, बीएमएस से विनोद खेड़ा अाैर सुरेंद्र ठाकुर अादि नेता माैजूद रहे।
कन्वेंशन में उपस्थित मजूदर नेता तथा यूनियनाें के सदस्य।