निगम का बजट तैयार, इस बार 11 करोड़ बढ़ा 84 करोड़ हुआ
नगर निगम के साल 2020-21 के बजट पर अभी फाइनल मुहर लगनी बाकी
नगर निगम ने साल 2020-21 का बजट तैयार कर लिया है। इस बार का बजट पिछली बार से करीब 11 करोड़ रुपये का ज्यादा होगा। निगम की अकाउंट्स ब्रांच ने साल 2020-21 का करीब 84 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। पिछली बार बजट 73 करोड़ 18 लाख रुपये का था। हालांकि अभी इस पर फाइनल मुहर नहीं लगी है। बजट पर ज्वाइंट कमिश्नर व कमिश्नर से चर्चा के बाद इसे मेयर गौतम सरदाना को दिखाया जाएगा। इसके बाद पार्षदों के साथ बैठक बुलाकर बजट पास किया जाएगा।
अकाउंट्स ब्रांच के अधिकारियों की ओर से इस बार के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स की आमदनी को पिछली बार जितना ही रखा गया है। पिछली बार 27 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रखे गए थे। वहीं, कुछ मद ऐसे भी हैं, जिनकी राशि को बढ़ाया गया है। स्टांप ड्यूटी भी इस बार ज्यादा मिलेगी। स्टांप ड्यूटी से होने वाली आमदनी 18 करोड़ से बढ़ाकर 21 करोड़ कर दी गई है। इनमें इस बजट में शहर में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तय होती है।
कुछ यूं बजट में आय-व्यय का आंकड़ा
मद पिछली बार राशि इस बार राशि
{एडवरटाइजमेंट 90 लाख 90 लाख
{प्रॉपर्टी टैक्स 27 करोड़ 27 करोड़
{स्टाम्प ड्यूटी 18 करोड़ 21 करोड़
{फायर टैक्स 3.65 करोड़ 2.50 करोड़
{यूजर चार्जिज 1.20 करोड़ 2 करोड़
{ट्रेड लाइसेंस 1.20 करोड़ 50 लाख
{टाॅवर लाइसेंस 50 लाख 30 लाख
{डिवेलेपमेंट चार्ज 1 करोड़ 2 करोड़
पिछले वित्तीय वर्षों का बजट
2017-18
53.65 करोड़ रुपये
2018-19
68.35 करोड़ रुपये
2019-20
73.18 करोड़ रुपये
~54 करोड़ होंगे वेतन में ही खर्च
नगर निगम की आमदनी का सबसे बड़ा खर्च कर्मचारियों की सैलरी पर होगा। 84 करोड़ रुपये के बजट में से 54 करोड़ रुपये से अधिक तो कर्मचारियों की सैलरी में ही खर्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा वेलफेयर फंड में भी पैसा खर्च किया जाएगा।
अकाउंट्स ब्रांच के अधिकारियों से बात हुई है। बजट लगभग तैयार है। जैसे ही बजट की कॉपी मेरे पास आ जाएगी, अवलोकन कर जल्द ही हाउस की बैठक बुला ली जाएगी। प्रयास रहेगा कि निगम की इनकम बढ़ाई जाए।\\\'\\\' -गौतम सरदाना, मेयर।