सेक्टरों में पार्षद करवा रहे हैं सीवरेज की मरम्मत
वार्ड -14 में पड़ने वाले सेक्टर 13, सेक्टर 16-17 और सेक्टर 9-11 में सीवरेज अाैर ड्रेनेज के ढक्कनों की मरम्मत, मुख्य मोड़ के टूटे कार्नर अाैर अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके लिए खुद पार्षद अमित ग्रोवर माैके पर माैजूद रहकर कार्याें का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सेक्टरों में कई जगह फुटपाथ, गलियों के कोने और ड्रेनेज टूट गए हैं। अमित ग्रोवर ने पहले वार्ड में जाकर ऐसी जगहों को चिन्हित किया था। उन्हाेंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पहले ड्रेनेज और सीवरेज की सफाई, ढक्कनों की मरम्मत और पानी निकासी के लिए लगातार कार्य करवाए जा रहे हैं। पानी निकासी के लिए लगी जालियों की सफाई भी करवाई जा रही है, ताकि बारिश के पानी की निकासी में दिक्कत न हो। पार्कों में बनाए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लेवल की जांच व सफाई करवा कर निकासी सुनिश्चित करवाने की मांग उठाई जाएगी।