पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 मार्च तक शनिवार-रविवार को भी निगम में काउंटर खुले रहेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस प्राप्त कर करें भुगतान : संयुक्त आयुक्त

शहरवासियाें के पास वर्ष 2019- 2020 का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 31 मार्च तक का समय बचा हैं। प्रॉपर्टी नोटिस मुहैया करवाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष ऑन लाइन सुविधा प्रदान की गई है। यह जानकारी देते हुए नगर निगम संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि बिना देरी किए प्रॉपर्टी टैक्स अवश्य जमा करवाएं।

शहर के जागरूक नागरिक होने के नाते उनका यह फर्ज बनता है। साथ ही अपने रिश्तेदारों व पड़ोसियों को भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर जागरूक करें। 31 मार्च के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को समय पर टैक्स नहीं भरने पर ब्याज का भुगतान करना होगा। नगर निगम ईओ अमन ढांडा ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए मात्र 18 दिन का वक्त बचा है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा ई दिशा केंद्र में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर विशेष काउंटर लगाए गए हैं। 31 मार्च तक शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के काउंटर खुले रहेंगे। यदि किसी उपभोक्ता को प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में संपर्क कर सकता है। समस्या का समाधान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...