किसानों का प्रदर्शन, हाथों में बर्बाद फसल दिखाते हुए प्रशासन से मांगा मुअावजा
जिले में खराब फसलाें से परेशान किसानों ने गुरुवार काे सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार अाैर प्रशासन से मुआवजा मांगा, वहीं कृषि विभाग काे नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की। गुरुवार सुबह बांडाहेड़ी अाैर अन्य गांवों के किसान सचिवालय पहुंचे। मुख्य गेट के बाहर धरना लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
बांडाहेड़ी के किसान हरपाल ढाका, हवा सिंह, जय सिंह, कृष्ण कुमार, हनुमान, ताराचंद, बलवंत, सूबेसिंह, पवन अाैर मुकेश सहित अनेक किसानों ने बताया कि 11 मार्च काे सुबह खेतों में भारी ओलावृष्टि अाैर तेज बारिश हुई। इसके चलते चना व गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हाे गई। किसानों ने कहा कि सरकार ने साफ कहा था कि जिन किसानों की फसल मौसम के कारण बर्बाद हाेगी, उन्हें मुआवजा राशि तुरंत दी जाएगी। इसलिए कृषि विभाग काे इस पर गंभीरता से काम करते हुए मुआवजा जमीन के अनुसार किसानों काे देनी चाहिए। बाद में सभी किसानों ने उपायुक्त कार्यालय में जाकर अधिकारियों काे ज्ञापन साैंपा। उल्लेखनीय है कि जिला में बर्बाद फसलाें के लिए मुआवजा राशि देने के मामले में कृषि विभाग से रिपोर्ट तैयार करवार्इ है। किसानों से 72 घंटे के बीच आवेदन करने के लिए कहा था। जिन किसानों के फार्म जमा हाे गए थे, उनकी गिरदावरी करवाकर जल्द से जल्द पैसा देने का काम किया जाएगा।
अाेलावृष्टि का असर ज्यादा : खेताें में ओलावृष्टि के कारण ज्यादा फसल बर्बाद हुई है। हालांकि बरसात अाैर तेज हवाओं ने फसलाें काे बिछाया है। ज्यादा नुकसान सरसों की फसल काे हुअा है। इस महीने दाे बार अाेलाें के साथ बरसात अा चुकी है, लेकिन 4 से 6 मार्च के बीच तेज बारिश ने हालात ज्यादा बिगाड़ दिए। कुछ किसानों ने कहा कि कृषि विभाग बिना किसी काेताही के फसलाें के मुअावजे के लिए कार्यवाही अमल में लाएं, ताकि किसानों की गुजर बसर बेहतर हाे सके।
जिन किसानों ने मुअावजे के लिए अावेदन किया है, उनकी गिरदावरी करवाकर जल्द ही मुअावजा राशि पीड़ित किसानों काे प्रदान कर दी जाएगी। किसी से भेदभाव नहीं कर रहा। किसानों से कागजात लेकर रिकाॅर्ड कम्प्यूटर में दर्ज कर लिया है।\\\'\\\'
विनाेद फाैगाट, जिला कृषि अधिकारी।
अाेलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की भरपाई अाैर गिरदावरी की मांग काे लेकर लघु सचिवालय पहंुचे बांडाहेड़ी के किसान।