मार्च में दिखा घना कोहरा, 11 से फिर बारिश के आसार
अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
तीन दिन बारिश और बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह मौसम ने मिजाज बदला। लोग सुबह उठे ताे पाया कि घना कोहरा छाया हुअा है। मार्च महीने में ऐसा कोहरा पहली बार छाया है। उत्तरी हवाओं के चलने के कारण सुबह कंपकंपी रही। साढ़े नौ बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। इसके बाद धूप निकली और पूरे दिन मौसम साफ रहा। मौसम में बदलाव के दौरान अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि वेस्ट राजस्थान की तरफ पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जो 10 मार्च की देर रात पहुंच सकता है। 11 से 13 मार्च तक दक्षिणी हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।
मार्च की पहली धुंध... हांसी के पुरानी कचहरी चौक पर घने कोहरे के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी। फोटो सवेरे 9 बजे का है।