डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अाज शाम हिसार में, करेंगे बैठक
हिसार| हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार 15 मार्च शाम काे अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर पहुंचेंगे। जिला प्रधान जयपाल बांडाहेड़ी ने बताया कि इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगेे। इसके साथ ही पार्टी की सांगठनिक मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता व अन्य पदाधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।