पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिप्टी स्पीकर 11 अाैर 12 को करेंगे दर्जनों गांवों का दौरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार| हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा 11 अाैर 12 मार्च को जिला के दर्जनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मिलेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान करवाएंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा 11 मार्च को सुबह 10 बजे गांव न्योली कलां, 10.40 बजे मात्रश्याम, 11.20 बजे मिंगनी खेड़ा, दोपहर 12 बजे किरतान, 12.40 बजे सीसवाला, 1.20 बजे शाहपुर, 2 बजे लुदास, 2.40 बजे आर्यनगर, 3.20 बजे पातन, 4 बजे गंगवा तथा 5 बजे पटेल नगर पहुंचेंगे व ग्रामीणों से मिलेंगे। इसी प्रकार डिप्टी स्पीकर 12 मार्च को सुबह 10 बजे गांव दाहिमा, 10.40 बजे भोजराज, 11.20 बजे बालावास, दोपहर 12 बजे नलवा, 12.40 बजे डाया, 1.20 बजे मंगाली, 2 बजे हरिकोट, 2.40 बजे कैमरी, 3.20 बजे चौधरीवास व शाम 4 बजे गांव गावड़ पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे। सीएम 15 मार्च को हिसार के पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन का न्यौता भी देंगे।
खबरें और भी हैं...