कलश यात्रा में भजनों पर झूमे भक्त
हिसार | मोहल्ला डोगरान स्थित हनुमान मंदिर के 26वें वार्षिक उत्सव में बुधवार दोपहर पूर्व निकाली गई कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। मंदिर समिति के सचिव कृष्ण लाल मदान ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत रथ पर सवार साध्वी बाल व्यास भक्ति प्रिया के सान्निध्य में निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने झूमते हुए हिस्सा लिया।