ढाणी गुजरान के सतबीर बेस्ट फिजिक में रहे प्रथम
बरवाला | ढाणी गुजरान के सतबीर अधाना ने बिहार सरकार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट फिजिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें बिहार सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार सरकार द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के तहत वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की थी। प्रतियोगिता में सतबीर भी शामिल हुए। उन्होंने 70 किलोग्राम वर्ग में बेस्ट फिजिक में हिस्सा लिया। जिसमें उन्हें प्रथम स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में सिविल सर्विसेज के तहत कार्य कर रहे देश के सरकारी कर्मचारी शामिल हो सकते थे। जिसके लिए 25 फरवरी को हरियाणा प्रदेश का ट्रायल हुआ। इसमें भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्हें बिहार के पटना में ले जाया गया।