ढाणी गुजरान के सतबीर प्रतियोगिता में रहे प्रथम
ढाणी गुजरान के सतबीर अधाना ने बिहार सरकार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट फिजिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें बिहार सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
बिहार सरकार द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के तहत वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की थी। प्रतियोगिता में सतबीर भी शामिल हुए। उन्होंने 70 किलोग्राम वर्ग में बेस्ट फिजिक में हिस्सा लिया। जिसमें उन्हें प्रथम स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में सिविल सर्विसेज के तहत कार्य कर रहे देश के सरकारी कर्मचारी शामिल हो सकते थे। जिसके लिए 25 फरवरी को हरियाणा प्रदेश का ट्रायल हुआ। इसमें भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्हें बिहार के पटना में ले जाया गया। सतबीर ने बताया कि वर्ष 2018 में भी उन्होंने इसी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। सतबीर पेशे से जेबीटी टीचर हैं और फिलहाल गुराना के सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। मूलरूप से ढाणी गुजरान के हैं व अभी सेक्टर छह में रहते हैं। वह नौकरी के साथ साथ जिमिंग का शौक भी रखते हैं। बचपन से ही कसरत करते हैं। पिछले 15 वर्षों से हांसी में रविंद्रा जिम में कोच रविंद्र के नेतृत्व में जिमिंग करते हैं। प्रतिदिन एक घंटा कसरत के लिए निकालते हैं। पदक जीतने के बाद उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान संदीप अधाना, प्रो. किशनपाल, सूबे जांगड़ा, विजय, धर्मबीर पटवारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
बिहार सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम रहे ढाणी गुजरान के सतबीर अधाना।