- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Dhbvn Had Deposited About 426 Crores Of Gpf Of 3500 Personnel In Yes Bank Branch Of Delhi
डीएचबीवीएन ने दिल्ली की यस बैंक शाखा में जमा कराया था 3500 कर्मियों के जीपीएफ का करीब 4.26 कराेड़
डीएचबीवीएन ने करीब 4 कराेड़ 26 लाख का 3500 कर्मचारियों के जीपीएफ का पैसा अपने आसपास के बैंकाें में नहीं बल्कि दिल्ली की शाखा में जमा कराए थे। यस बैंक ने उन्हें अन्य बैंकाें से ज्यादा ब्याज दर देने का एग्रीमेंट किया था। इसी चक्कर में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कर्मचारियों का पैसा यस बैंक में जमा करा दिया था। बताया जा रहा है कि पहले हिसार में भी यस बैंक की शाखा थी। हाल ही में इस बैंक की शाखा काे अादमपुर में शिफ्ट किया गया था। करीब दाे माह पहले ही इस शाखा का शुभारंभ किया गया था। इसमें करीब 40 के करीब खाते हैं। इसके अलावा अभी तक इस बैंक ने करीब 7 किसानाें को क्रेडिट कार्ड दिया है। सेविंग व करंट अकाउंट्स में बैंक के इन खाताें में अब तक कितनी राशि जमा है, बैंक अधिकारी जानकारी देने से मना कर रहे हैं।
गूगल ट्रेंडस, पांच दिन में हरियाणा से ज्यादा दिल्ली में सर्च किया यस बैंक
यस बैंक में पैसे निकालने की सीमा तय होने के बाद से खाताधारकों में बेचैनी है। लाेगाें की बेचैनी गूगल ट्रेंडस के रिजल्ट से साफ देखी जा सकती है। गूगल पर लोग लगातार यस बैंक के एटीएम व यस बैंक के शेयर काे सर्च कर रहे हैं। गूगल ट्रेंडस के अनुसार हरियाणा में पिछले पांच दिनों में यस बैंक को सर्च करने वालों की संख्या 95 प्रतिशत जबकि दिल्ली में सर्च करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत पहुंच गई है। इस मामले के बाद सबसे ज्यादा यस बैंक काे दिल्ली के लाेगाें ने सर्च किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर हरियाणा के लाेगाें ने इस बैंक काे सर्च किया है।
इस बारे में हम कुछ नहीं बता सकते। बैंक के बारे में किसी तरह की जानकारी देना मेरे अधिकार में नहीं है। हमारे हेड अाॅफिस मुम्बई में बात करनी पड़ेगी।\\\'\\\'रवि माेर, ब्रांच मैनेजर, यस बैंक, अादमपुर।