पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिलेर हरियाणा की टीम ने हरियाणवी संस्कृति के साथ मनाया महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिलेर हरियाणा टीम ने लघु सचिवालय कॉलोनी के पार्क में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल सांसद सिरसा तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एकता भ्यान उपस्थित रहे। महिलाओं ने पर हरियाणवी परंपरागत पोशाक पहनकर अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं की सशक्तिकरण व मनोरंजन हेतु हरियाणवी फागुन के गीत गाए गए। पुष्प होली खेली। इस मौके पर कमलेश श्योराण, सुदेश चहल, इंद्रावती, निर्मला, ज्योति, सुमन जैन, आजाद बनभौरी, मोनिका, यशवंती,रेणू, सुशीला, मुकेश, लक्ष्मण श्योराण नवोदय, पवन रंगा, कृष्ण कुमार, सविता उपस्थित रही।
खबरें और भी हैं...