पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Discussion On Election And Executive Formation On Vacant Posts With Saini Sabha Guardian

सैनी सभा संरक्षक से रिक्त पदों पर चुनाव और कार्यकारिणी गठन पर की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार| पवन सैनी एडवोकेट धरने के 20वें दिन आपसी भाईचारे, सद्भावना अाैर समाज में शांति बनाए रखने के लिए सैनी सभा ट्रस्ट के संरक्षक ओमप्रकाश राड़ा से बुधवार को सब्जी मंडी में मिले। इस मौके पर सैनी सभा ट्रस्ट के महासचिव नरेंद्र सैनी भी मौजूद थे।

एडवोकेट पवन सैनी ने कहा कि हठधर्मिता छोड़कर पांचों दिवंगत ट्रस्टियों के रिक्त हुए पदाें पर लोकतांत्रिक चुनाव करवाएं जिसमें समाज का कोई सदस्य चुनाव लड़ सके। हार-जीत मुकद्दर की होती है परंतु चुन कर आने वाला व्यक्ति अच्छा ही होगा। वहीं उन्होंने ओमप्रकाश राड़ा से कहा कि सैनी सभा का गठन कर हिसार लोकसभा क्षेत्र के हर सैनी मतदाता को सैनी सभा ट्रस्ट में ट्रस्टी चुनने का अधिकार मिले।पवन सैनी ने संरक्षक सैनी सभा ट्रस्ट ओमप्रकाश राड़ा को कहा कि सैनी सभा ट्रस्ट का विस्तार समय की मांग है क्योंकि सैनी समाज बहुत बड़ा है और इसके ट्रस्टियों की संख्या कम से कम 151 होनी चाहिए व लोकसभा क्षेत्र हिसार में 3,20,000 सैनी मतदाता हैं ऐसे में सैनी समाज लोकसभा क्षेत्र में एकजुट हो तो समाज सामाजिक तरक्की कर सकता है। इस बातचीत के बाद ओमप्रकाश राड़ा संरक्षक सैनी सभा ट्रस्ट ने जल्द ही ट्रस्टियों की रिक्ति को भरने का व चुनाव करवाने का आश्वासन दिया है।
खबरें और भी हैं...