ब्लड प्रेशर व शुगर के कारण बढ़ रही किडनी से संबंधित बीमारियां: डाॅ. गाेयल
सिविल अस्पताल में गुरुवार काे किडनी डे मनाया गया। इस दाैरान सिविल सर्जन डाॅ. याेगेश, डाॅ. सुरेंद्र बिश्नाेइ, डाॅ. रतना भारती, डाॅ. अतुल गाेयल और डाॅ. केके सिंगल माैजूद रहे। डाॅ. अतुल गाेयल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामान्य जनता काे गुर्दाें के राेगाें के प्रति बचाव आैर राेकथाम से अवगत करवाना था।
डाॅ. अतुल ने बताया के किडनी के राेगाें का ब्लड प्रेशर व मधुमेह सबसे बड़े कारण है। पिछले कुछ वर्षों के दाैरान इंडिया में किडनी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती नजर अा रही है। उन्होंने बताया कि गुर्दा खराब हाेने के शुरुअाती चरण में काेई लक्षण सामने नहीं अाता है। उन्होंने बताया कि इसी चरण में किडनी की इस बीमारी का इलाज संभव रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में इस समय किडनी के राेगाें से ग्रस्त मरीजों की संख्या 85 कराेड़ है। उन्होंने बताया कि गुर्दा की बीमारी से ग्रस्त मरीजों काे हेमाेडायलिसिस की ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसके चलते डीसीडीसी प्राइवेट लिमिटेड ने पब्लिक पार्टनरशिप पर संचालित एव न्यूनतम इनकंम मरीजों के लिए डायलिसिस पूरी तरह से नि:शुल्क किया जा रहा है।