- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News District Bar Aso Election 13 Nominated Three Contenders For The Post Of Prime Minister
जिला बार एसो. चुनाव : 13 ने किया नामांकन, प्रधान पद पर तीन दावेदार
13 मार्च तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र अौर 19 मार्च काे वापस लिए जाएंगे
िजला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार काे पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल िकए। इसमें प्रधान पद के लिए नीरज सिंह सिवाच, राजेश कुमार कालीरामण, विवेक सैनी ने नामांकन िकया। 13 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 19 मार्च काे नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी किशोर दहिया के कार्यालय में सहायक चुनाव अधिकारी राजबीर पायल, मीनू शर्मा, सुरेंद्र बेरवाल के सम्मुख नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उप प्रधान पद के लिए अजित सिंह ढिल्लों, जगवंत सिंह बामल, निशि भार्गवा, राजेश कुमार यादव, सचिव पद के लिए मुकेश कुमार शर्मा, सह सचिव के पद के लिए नवीन कुमार पंवार, कोषाध्यक्ष के पद के लिए प्रदीप सिंह बागड़िया व सीता राम भाटी, लाइब्रेरी इंचार्ज के पद के लिए राहुल कुमार चंदा व संजय कुमार यादव ने नामांकन िकया। चुनाव अधिकारी किशोर दहिया ने बताया की गुरुवार काे नामांकन का पहला दिन था। विभिन्न पदों के लिए अब तक कुल 13 उम्मीदवारों जिन में प्रधान पद के लिए 3, उपप्रधान पद के लिए 4, सचिव पद के लिए 1, सहसचिव पद के लिए 1, कोषाध्यक्ष पद के लिए 2, लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए 2 के नामांकन भरे गए हैं। बताया कि 16 मार्च काे सभी नामांकन पत्राें की चुनाव कार्यालय में जांच हाेगी।
जिला बार एसाेसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते उम्मीदवार।