- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Barwala News Haryana News District City Planner Launched Yellow Paw On Illegal Colony Dtp Said Action Will Continue Continuously
जिला नगर योजनाकार ने अवैध कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा, डीटीपी बोले- कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहर के बनभौरी मार्ग पर नव भारत स्कूल के पास स्थित एक अवैध कॉलोनी में गुरुवार को जेसीबी मशीन से कॉलोनी में बनाई गई सड़काें को उखाड़ दिया। जिला नगर योजनाकार जेपी खासा के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। डीटीपी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्वक निपट गई। किसी भी क्षेत्रवासी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। हालांकि विभाग के अधिकारी जब जेसीबी व लावलश्कर के साथ कॉलोनी में पहुंचे तो इक्का दुक्का लोग कार्रवाई को देखने जरूर आए लेकिन किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। डीटीपी जेपी खासा ने बताया कि जिला के शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों में भविष्य में भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बरवाला में अवैध रूप से काटी गई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
शहर के बनभौरी मार्ग पर कॉलोनी में बनी सड़कों को उखाड़ती जेसीबी।