कोरोना वायरस से बचने के लिए करें घर-घर में हवन : आचार्य रामसुफल
घर-घर यज्ञ-हवन होंगे तो कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। प्राचीनकाल में सभी घरों में हवन यज्ञ होते थे। इसलिए पहले इस तरह की कोई खतरनाक बीमारियां नहीं होती थी। यह बात वैदिक संस्कृति प्रचार मिशन एवं सार्वदेशिक आर्य वीर दल हांसी इकाई द्वारा आर्य समाज मंदिर में आयोजित मृत्युंजय महायज्ञ में हवन यज्ञ के दौरान राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य रामसुफल शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि वायु शुद्ध होगी तो मनुष्य स्वस्थ रहेगा। वायु को शुद्ध करने का एक ही उपाय हवन यज्ञ है। यज्ञ में डाला गया पदार्थ कभी नष्ट नहीं होता, यह विज्ञान ने भी सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि पदार्थ नष्ट नहीं होते, अपितु उनका स्वरूप बदलता रहता है। अग्नि में जो भी सुगंधित, पौष्टिक और वायु को शुद्ध करने वाले पदार्थ डाले जाते हैं वह 17 सौ गुणा बढ़ाकर वापस शुद्ध वायु के रूप में मनुष्य को ही प्रदान कर देती है।
कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव कम करने को महायज्ञ में आहुति डालते लोग।