पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चालक ने युवक की टांग पर चढ़ाई बस, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बस स्टैंड परिसर में लापरवाही से बस चलाते हुए युवक नरेंद्र की टांगे कुचलने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि धान्सू जाने के लिए नरेंद्र बस में चढ़ रहा था। आरोप है कि तब चालक ने लापरवाही से चलाते हुए गति को बढ़ा दिया था। इसके कारण वह गिरकर बस के पहियों तले कुचला गया था। गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था। इधर, क्लॉथ मार्केट चौक के पास 2 बाइक की टक्कर हो गई। इसमें मां-बेटा समेत तीन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...