पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराबी पति ने पत्नी और बेटे को लोहे की राॅड से हमला कर किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा | असरावां में मंगलवार रात को शराबी पति ने अपनी प|ी व बेटे को लोहे की रॉड से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में असरावां निवासी ने बताया कि उसका पिता शराब का आदी है। उसका पिता मंगलवार रात को करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत होकर आया और उसकी मां को एक कमरे में बुलाकर ले गया। वहां पर जाकर उसे लोहे की रॉड से पिटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह मां को छुड़ाने के लिए गया तो उसे पिता ने उस पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
खबरें और भी हैं...