पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं की सरक्षा के लिए दुर्गाशक्ति एप को बनाया जा रहा और प्रभावशाली : एसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए लांच की गई दुर्गा शक्ति एप को और अधिक प्रभावशाली बनाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा छात्राओं, महिलाओं के मोबाइल एप को इंस्टाल कराने के लिए जिला पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें सार्वजनिक स्थानों, काॅलेज, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं-महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप से संबंधित जानकारी व इसे करने के तरीकों की जानकारी दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्गा शक्ति एप महिला अपराध पर अंकुश लगाने में बहुत अहम है। इससे न केवल पुलिस को आपराधिक तक पहुंचने में सहायता मिलती है, बल्कि पीडित महिला को भी तत्काल सुरक्षा मुहैया होती है। उन्होंने दुर्गा शक्ति एप से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एप डाउनलोड होने के बाद उसके रेड बटन पर क्लिक होते ही मुसीबत में फंसी पीड़ित की लोकेशन अपने आप पुलिस के पास पहुंच जाती है। गुरुवार को खेड़ी चोपटा में नर्सिंग कॉलेज में दुर्गा शक्ति की टीम ने एप डाउन लोड करवाई है और छात्राओं को जानकारी दी।

नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देतीं टीम की सदस्य।
खबरें और भी हैं...