दुष्यंत चौटाला अाज पार्टी कार्यकर्ताओं से हाेंगे रूबरू
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार को शाम छह बजे अर्बन एस्टेट स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान जयपाल बांड़ाहेड़ी भी मौजूद रहेंगे।
जिला प्रधान ने बताया कि दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। पार्टी की मजबूती के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व अन्य पदाधिकारी भी माैजूद रहेंगे।