बिजली निगम ने की अपील, यस बैंक के खाते में भुगतान न करें उपभोक्ता
देश के पांचवें सबसे बड़े बैंक पर संकट के बादल
यस बैंक पर छाए संकट के बीच दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं से बिजली के बिलों का भुगतान करते समय ध्यान रखने की अपील की है। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बैंक के माध्यम से भुगतान करते समय यस बैंक के खाते में भुगतान न करें। देश के पांचवें सबसे बड़े बैंक यस बैंक पर छाए संकट के बादल से कंपनी के निवेशकों की जान सांसत में है। वहीं खाताधारक भी परेशान हैं। अब थोड़ी सी परेशानी और बढ़ गई है। बिजली निगम की ओर से अपील की गई है कि कोई भी उपभोक्ता यस बैंक के चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या ऑनलाइन खाता से बिल का भुगतान स्वीकार न करे। इस बारे में निगम अब लोगों से भी अपील कर रहा है। हालांकि हांसी में यस बैंक की कोई शाखा नहीं है। लेकिन आस-पास के शहरों में है। ऐसे में कोई उपभोक्ता बिल का भुगतान न कर दे, इसको लेकर निगम पहले ही उपभोक्ताओं को पहले से जागरूक कर रहा है। बैंक खाते बिल का भुगतान स्वीकार नहीं होगा। ऐसे में बिजली बिल के लिए उन्हें दूसरा कोई रास्ता अपनाना होगा। या तो कैश के माध्यम से या फिर किसी अन्य बैंक के खाते से बिल का भुगतान
करना पड़ेगा।
बिजली निगम का खाता यस बैंक में है वहां भी लोगों निगम के खाते में बिल जमा न करवाने की हिदायतें दी जा रही हैं।