पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उकलाना में रोजगार मेला 20 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उकलाना मंडी | रोजगार विभाग की तरफ से 20 मार्च को उकलाना मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक करेंगे। मंडल रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 30 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी और बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लेंगी। जिन प्रार्थियों के पास रोजगार रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं हैं, वे विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचआरईएक्स डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रोजगार मेले के बारे में अधिक जानकारी के लिए विभागीय मेल एमसीसी हिसार डॉट ईएमपी एट जीमेल डॉट कॉम अथवा फोन नंबर 01662-289754 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...