- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hansi News Haryana News Even After Two Days Of Rain Water Filled On The Main Road Of Bhatla No Arrangements For Evacuation People Worried
बारिश के दो दिन बाद भी भाटला के मुख्य मार्ग पर भरा पानी, निकासी के नहीं इंतजाम, लाेग परेशान
हांसी | दो दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को तो बर्बाद किया ही साथ ही भाटला में मुख्य मार्ग पर जमा बारिश का पानी भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश के दो दिन बाद भी भाटला गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश का गंदा और बदबूदार पानी भरा है। जिससे आसपास के लोगों और राहगिरों का निकलना मुश्किल हो गया है।