पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Everyone Should Cooperate In The Campaign To Win Over Malnutrition Deputy Commissioner

कुपोषण पर जीत के अभियान में सब करें सहयोग : उपायुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव हरिकोट में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने ईंट-भट्ठे पर पोषण पखवाड़े अभियान न्यूट्रिकार्ट के अंतर्गत महिलाओं व बच्चों को पोषण सामग्री वितरित की।

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने कुपोषण व एनीमिया के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की है उसमें जीत के लिए हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना चाहिए। इससे पहले उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से पोषण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सैनी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पोषण पखवाड़ा अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत एनीमिया व कुपोषण की शिकार महिलाओं व बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा व इससे बाहर निकलने के लिए उनकी मदद की जाएगी। जो महिलाएं व बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, उन तक प्रशासन द्वारा पोषक सामग्री व पोषाहार भिजवाया जाएगा और उन्हें स्वस्थ रहने के बारे में जागरूक किया जाएगा। गांव हरिकोट में इंद्रजीत एंड कंपनी के ईंट-भट्ठों पर महिलाओं व बच्चों को पोषक खाद्य सामग्री वितरित करते हुए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने उन्हें बताया कि इस प्रकार की ताजा पूरक पोषक सामग्री उन्हें प्रतिदिन एक माह तक उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे उनमें खून की कमी व कुपोषण की समस्या खत्म होगी। इस पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरू में जिला के हरिकोट, मंगाली, हरिता, मंगाली झारा व स्याहड़वा गांवों में स्थित सात भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं व उनके बच्चों तक पोषक सामग्री भिजवाई जाएगी। पायलेट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद जिला के सभी ईंट-भट्ठों पर यह पोषण अभियान चलाया जाएगा।

पोषण पखवाड़ा के दौरान महिलाओं को पोष्टिक आहार बांटते हुए डीसी डॉ. प्रियंका सोनी।
खबरें और भी हैं...