पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्यसभा के लिए पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को टिकट देने पर जताया आभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछड़ा वर्ग एक के सामाजिक संगठनों की बैठक शेरसिंह प्रजापति के कार्यस्थल पर हुई। इसमें अखिल भारतीय नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप जोगी, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मसिंह जांगड़ा, विश्वकर्मा पांचाल महासभा के अध्यक्ष रामनिवास पांचाल, सैन समाज के सूबे सिंह सैनी, दीवान चंद पेड़े वाले, प्रेम कुमार, विजेंद्र सिंह, रोहिल्ला समाज के संजय रोहिल्ला व अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का इस बात पर आभार जताया गया कि पहली बार राज्यसभा के सदस्य के लिए पिछड़ा वर्ग ए के उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। साथ ही समाज की अन्य मांगों को पूरा करने के लिए विचार करने की मांग की गई।

खबरें और भी हैं...