- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Fair On 15th And 16th Of March At The Ancient Shitala Mata Temple Located In Padhav Chowk
पड़ाव चौक स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में मेला 15 और 16 मार्च को
हिसार| पड़ाव चौक स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में वार्षिक मेला 15 व 16 मार्च काे लगेगा। इस संबंध में प्राचीन शीतला माता मंदिर सेवा समिति की बैठक समिति प्रधान उदय सिंह घड़घस की अध्यक्षता में हुई। घड़घस ने बताया कि मेला 14 मार्च को रात 12 बजे के बाद शुरू होगा और 16 मार्च सुबह तक चलेगा।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर सेवा समिति द्वारा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण माता रानी के दर्शन करेंगे। इस माैके पर पड़ाव क्षेत्र के लोग सहयाेग करेंगे। बैठक में जयदयाल खटाणा, महावीर यादव मड्डी, रामअवतार गुज्जर, सुरेंद्र कौशिक, कृष्ण खटाणा, सुनील यादव, चंदन शर्मा, हवा सिंह, सतीश यादव, सुनील शर्मा, कपिल, शेर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।