- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Fake Students Sitting In Fake Exams 39aadhaar39 Slip Up No Less 154 Cases Registered
नकली ‘आधार’ से परीक्षा में बैठ रहे फर्जी छात्र, पर्चीबाज भी कम नहीं, 154 केस दर्ज
हरियाणा बोर्ड की बाहरवीं की परीक्षा मजाक बनकर रह गई है। फर्जी आधार कार्ड से फर्जी छात्र परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सबसे आसान माना जाने वाला सब्जेक्ट फिजिकल एजुकेशन का पेपर था, लेकिन पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही पेपर के चारों कोड सेंटर के बाहर खड़े नकल फेंकने वालों के मोबाइल में पहुंच गए। इसके बाद पेपर में प्रश्न देख कर किताब से पर्चियां सेंटर के अंदर परिक्षार्थियों तक पहुंचना शुरू हो गईं। वहीं, अकेले सोनीपत में 23 केस नकल के पकड़े गए। इनमें सोनीपत में 13, गन्नौर में 1, गोहाना में 5, खरखोदा में 4 केस बने हैं। प्रदेशभर नकल के 154 मामले दर्ज किए व ड्यूटी में कोताही बरतने पर सात सुपरवाइजर, दो लिपिक व एक केंद्र अधीक्षक को ड्यूटी से रिलीव किया गया। इसके अतिरिक्त दो परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की व एक परीक्षा केंद्र को शिफ्ट किया गया। शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा थी। झज्जर परीक्षा केंद्र राकवमावि बिरोहड़-1 (बी-1) पर आज हुई परीक्षा रद्द कर दी गई है।
हिसार में परीक्षा के लिए 200 से 500 रुपए
में मात्र 5 मिनट में बन रहेे फर्जी आधार कार्ड
हिसार में फोटोस्टेट की कई दुकानाें पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का खेल चल रहा है। परीक्षार्थियों के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के बाद मात्र 200 से 500 रुपये में दूसरे का फाेटाे लगाकर मात्र पांच मिनट में फर्जी आधार कार्ड थमाया जा रहा है। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गुरुवार को हरियाणा शिक्षा बाेर्ड की दसवीं के अंग्रेजी का पेपर देते पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने भी फोटोस्टेट की दुकानाें के बारे में खुलासा किया था। आरोपियों के खुलासे के बाद दाे दिन तक भास्कर के दो रिपोर्टर्स ने शहर की फोटोस्टेट की 11 दुकानाें पर दो दिन तक स्टिंग िकया। तीन दुकानाें पर 200 से 500 रुपये में फर्जी आधार कार्ड बनते िमले। यही नहीं एक दुकान पर तो लाइन लगी हुई थी।
जींद : दूसरे की जगह परीक्षा देते 3 पकड़े
जींद में बारहवीं की फिजिकल की परीक्षा में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने 4 स्कूलों में छापेमारी की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 3 बच्चे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। तीनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एसडी स्कूल में सीएम फ्लाइंग को परीक्षा केंद्र के नीचे वाले कमरों में महिला स्टाफ बैठा हुआ मिला। उचाना कलां स्थित एसएसएम एसडी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में एसडीएम ने 6 केस बनाए गए।
फतेहाबाद : 5 यूएमसी बनाई, 4 फर्जी परीक्षार्थी
फतेहाबाद में बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों द्वारा दूसरे का पेपर देने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हुई शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में भी जिले में 5 विद्यार्थियों पर यूएमसी केस बनाए गए हैं जिनमें से 4 फर्जी परीक्षार्थी थे जो दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे। एक छात्र ने पर्ची ले रखी थी। पांचों ही केस चेयरमैन फ्लाइंग द्वारा शहर के राजकीय विद्यालय में बनाए गए हैं। सभी फर्जी परीक्षार्थी मौके से फरार हो गए। पुलिस फर्जी छात्रों की तलाश कर रही है।
परीक्षा बनी मजाक**
 भिवानी बोर्ड की**
थर्मल (पानीपत) | सेंटर में नकल फेंकने के लिए युवक बाउंड्री में कूद गए।
अंदर फिजिकल का पेपर, बाहर नकल के लिए कसरत