पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुआवजे को लेकर आवेदन करने के लिए घंटों लाइनों में लगे किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात के दौरान ओलावृष्टि भी हुई थी। इसके चलते गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम की मार के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलने की आस लगाए किसानों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। यहां सुबह 8 बजे से ही भारी संख्या में किसान लाइनों में लगे दिखे। किसानों की ये लाइन शाम साढे 5 बजे तक तहसील कार्यालय के नजदीक बने कृषि विभाग के कार्यालय के बाहर लगी रही। लेकिन काफी संख्या में किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका।शुक्रवार को करीबन 180 किसानों को ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो सका। बाद में किसानों के बार-बार आग्रह किए जाने के बाद कृषि विभाग के एसडीओ पवन कुमार ने मौके पर मौजूद किसानों के फार्म ले लिए और आश्वासन दिया कि ये सभी फार्म शनिवार सुबह ऑनलाइन करवाए जाएंगे। इसके बाद ही किसान वापस लौटे।

किसान संगठनों ने जताया रोष

लाइन में खड़े खेदड़ के किसान अंकित बिसला, खरकड़ा के सतपाल, ओमप्रकाश, बिचपड़ी के राजेंद्र सिंह, राजपाल, बलदेव फौजी, मतलोडा के रोशन, सरसौद के महावीर, भैणी बादशाहपुर के सुरेंद्र आदि ने बताया कि 9 घंटों इंतजार के बाद भी उनका फॉर्म जमा नहीं हो सका है।

एक ऑपरेटर के जिम्मे है काम

ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं उनकी संख्या काफी अधिक है। दो दिन से किसान खराबे के मुआवजे के लिए आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। पहले दिन इस पर कोई काम नहीं हुआ। सरकार ने इसके लिए 72 घंटों का समय निर्धारित किया हुआ है।

एसडीओ बोले-बीमा कंपनी वाले भरते हैं ऑनलाइन फार्म

बीमा कंपनी के कर्मचारी फॉर्म ऑनलाइन करते हैं। शाम 5 बजे तक ही ये यह कार्य कर रहे हैं। एक कर्मचारी के ऑनलाइन फॉर्म करने से यह समस्या आई है। शनिवार को आवेदन लिए जाएंगे।’’ -पवन कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग।

बरवाला के कृषि विभाग कार्यालय के बाहर फॉर्म ऑनलाइन करवाने आए किसान।
खबरें और भी हैं...