पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी। अखिल भारतीय किसान सभा ने तहसील कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कैप्टन देवेंद्र सिंह बामल, रघबीर सिंह गढ़ी, वेदप्रकाश सिंघवा की संयुक्त रूप से की। धरने के दौरान कहा गया कि पिछले दिनों की बारिश, ओलावृष्टि, तूफान, जलभराव के कारण रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बर्बाद हुई फसलों की भरपाई के लिए मांग की गई कि जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रकबा दर्ज नहीं है, उनकी स्पेशल गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिलवाया जाए। सरसों बिक्री केन्द्र पर एक दिन में एक गांव का ही रोस्टर में डाला जाए। बाकी शनिवार को छूटे हुए किसानों की सरसों खरीदने का रोस्टर बनाया जाए। नजदीक से नजदीक बिक्री केंद्र स्थापित किया जाए। जिला सचिव धर्मबीर सिंह ने कहा कि फसलों की सरकारी खरीद के लिए केंद्रीय बजट में फंड नहीं दिया गया है। यदि सरकार व प्रशासन फसल खरीद सुचारू रूप से नहीं करेगी तो किसान सभा आंदोलन करेगी। राज्य कमेटी सदस्य का. प्रदीप सिंह ने आह्वान किया कि एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। यदि सरकार व प्रशासन पीडि़त किसानों की सुध नहीं लेती तो मजबूरन आंदोलन करेंगे। धरने के दौरान घिराय, भाटोल जाटान व रागडा़न, खरकड़ा, बांडाहेड़ी, हाजमपुर आदि के किसानों ने भाग लिया।

स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर धरना देते किसान।
खबरें और भी हैं...