पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों ने बारिश से बर्बाद फसलों की गिरदावरी के लिए सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालसमंद | अखिल भारतीय किसान सभा की बालसमंद तहसील इकाई ने नायब तहसीलदार बालसमंद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बारिश से खराब हुई फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग की। किसान सभा सदस्यों ने बताया कि बेमौसमी बारिश से बुड़ाक, बाण्डाहेड़ी, तेलनवाली, कुतियावाली, चौधरीवाली सहित इलाके के कई गांवों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसान नेताओं ने बताया कि फसलों में नुकसान के बाद भी राजस्व एवं प्रबंधन विभाग की ओर से किसी अधिकारी की ओर से इलाके का निरीक्षण नहीं किया है। इस मौके पर तहसील प्रधान कृष्ण गावड़, रघबीर गावड़,बलराज बिजला, जयलाल, ओमप्रकाश, रामस्वरूप सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...