किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि अाैर तेज बरसात के कारण नष्ट हुई रबी की फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग को लेकर धरतीपुत्रों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे गांव मोहब्बतपुर, लाडवी, मोड़ाखेडा, ढाणी मोहब्बतपुर व अन्य गांवों के किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि अाैर तेज बरसात के कारण गेहूं, चना व सरसों की फसल जमीन पर पसर गई है। फसल जमीन पर पसर जाने के कारण फसलों का 75 से 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इस मौके पर सतबीर सिंह, देवीलाल, बंसीलाल, विरेंद्र, सुभाष ज्याणी, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, परमानंद, दलीप, भीम सिंह, ओमप्रकाश, होशियार सिंह, बजरंग शर्मा, राजा ज्याणी, देशराज सहित अनेक अन्य उपस्थित रहे।