पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Fight Erupted On The Day Of Fog Now Clashed With Neighbor Five Injured Including Woman

फाग के दिन हुआ था झगड़ा अब फिर भिड़े पड़ोसी, महिला सहित पांच घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढाणी श्यामलाल एरिया में 2 पक्षाें में झगड़ा हो गया। एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों ही पक्ष से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच कर बयान दर्ज किए हैं। घायलों में एक पक्ष से दिनेश, इसका भाई मोनू और महिला रिश्तेदार बिमला, जबकि दूसरे पक्ष से विजय और इसका बेटा सतीश घायल हुए हैं। विजय का आरोप है कि फाग वाले दिन पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सरेआम अनैतिक करते हैं जिससे माहौल खराब हो रहा था। इनके पास अवैध असलहा हैं।

इसी रंजिश में शुक्रवार सुबह हमारे ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। वहीं, दूसरे पक्ष के दिनेश का कहना है कि घर के बाहर बैठे थे। तब पिता-पुत्र ने आकर अपशब्द बोलने शुरू किए थे। इसका विरोध किया तो उन्होंने हमला कर दिया। मेरे महिला रिश्तेदार को पीट डाला। इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...