वेयर हाउस में लगी आग से रिकॉर्ड व 9700 टोकन जले
आग से हजारों रुपए की नकदी भी हुई राख
विश्वकर्मा कालोनी स्थित वेयर हाउस में आग लगने से फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक सामान, रिकॉर्ड और नकदी इत्यादि सामान जल गया। वेयर हाउस संचालक सेक्टर 21 पी मेला ग्राउंड वासी प्रवीण कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में प्रवीण कुमार ने बताया कि 12 मार्च की रात को घटना हुई थी। विश्वकर्मा में प्रोफेसर क्वालिटी मिनरल इंडस्ट्रीज वेयर हाउस है, जहां आग लगने की सूचना मिली थी। वहां जाकर देखा तो आग लगने पर अंदर रखा काफी कुछ सामान जल गया था। अज्ञात व्यक्ति ने अंदर घुसकर लकड़ी का फर्नीचर, एससी लैपटॉप, 35 हजार रुपये, करीब 9700 टोकन और पांच-छह साल पुराने सेल सहित अन्य रिकॉर्ड जले मिले। करीब 4 लाख का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। आग कैसे लगी, उसका पता लगा रहे हैं।