पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदेश में मार्च में पांच साल की सर्वाधिक बारिश-ओलावृष्टि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी हरियाणा| प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को 7.4 मिमी. बारिश हुई, जो 12 मार्च को होने वाली सामान्य बारिश से 1375% अधिक है। कई जिलों में ओले भी गिरे। मार्च में साल 2010 के बाद दूसरी बार इतनी बारिश हुई है। इससे पहले 2015 के मार्च माह में करनाल में 127 मिमी व हिसार में 88 मिमी. बारिश हुई थी। इस बार 12 दिन में 51.5 मिमी. बारिश हो चुकी है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार गिरदावरी करा रही है। बारिश-ओलों से रात का पारा नारनौल में 10.8 डिग्री पर आ गया। दिन का पारा सामान्य से 7 डिग्री तक कम हो गया है। 13 मार्च को भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। तेज हवा चल सकती है, कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...