होम साइंस की परीक्षा में फ्लाइंग ने 4 केस बनाए
शनिवार को 12वीं कक्षा का होम साइंस का पेपर हुआ। एचबीएसी की 19 फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलचियों पर नकेल कसी व चार यूएमसी केस बनाएं। फ्लाइंग से परीक्षार्थियों में भी हड़कंप मचा रहा। पेपर शुरू हाेने से पूर्व छात्र एवं छात्राओं काे तलाशी के बाद ही जाने दिया गया।
बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने बताया कि परीक्षा काे शांतिपूर्वक औैर निष्पक्ष संपन्न कराने काे कई फ्लाइंग की टीम गठित की गई है। जाे परीक्षा के दाैरान लगातार छापामारी करती है।