पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Following Dc39s Instructions Agriculture And Insurance Department Increased The Number Of Laptops And Employees

डीसी के निर्देश के बाद कृषि व बीमा विभाग ने बढ़ाई लैपटॉप और कर्मचारियों की संख्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज करने के कार्य का डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने एसबीआई बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कहा कि फसल में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए आने वाले हर आवेदक के विवरण को दर्ज करने के साथ जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित समयावधि में फील्ड में जाकर खराबे का तसदीक करें।

उपायुक्त ने कहा कि जिला में ओलावृष्टि से फसलों को जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई बीमा कंपनी के माध्यम से करवाई जाएगी। उन्होंने लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में किसानों से आवेदन लेने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां लगी एक ही क्योस्क मशीन से कार्य की गति अपेक्षा अनुरूप न होने की बात कहकर अधिकारियों को लैपटॉप व कंप्यूटर्स की संख्या को बढ़ाकर तेजी से आवेदन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य को सुचारू तरीके से करवाने के लिए कृषि अधिकारियों को भी सहयोग करने के निर्देश दिए।

हर तहसील में बीमे के आवेदन के लिए अलग से होगे काउंटर

उपायुक्त ने कहा कि जिला की हर तहसील के लिए अलग से काउंटर बनाकर आवेदन लिए जाएं। इतना ही नहीं, आवेदन लेने के कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएं जिन्हें बीमा कंपनी के प्रतिनिधि साथ-साथ स्वयं ऑनलाइन करें। उन्होंने कहा कि किसानों को आवेदन जमा करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत न आने दी जाए। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के विवरण दर्ज करवाने अथवा मुआवजा मिलने में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर कृषि विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...