सैंट ज्ञानेश्वर स्कूल में पूर्व प्रतिभा अलंकर समारोह हुआ
सैंट ज्ञानेश्वर हाई स्कूल में पूर्व प्रतिभा अलंकर समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी मुख्य अतिथि थे। समाजसेवी हरिसिंह सैनी, मा. चंदगीराम, समाजसेवी हवासिंह सैनी, भाजपा बूथ अध्यक्ष राम सिंह, समाजसेवी राधेश्याम रानोलिया ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने शिरकत की व अपने अनुभव साझा किये। विद्यालय के पूर्व 48 छात्र-छात्राओं ने आपस में मुलाकात की। पूर्व छात्र दिनेश वर्मा, संदीप सैनी, मुनीष सैनी, मीनू, ज्योति सैनी, ललित पनिहार ने विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की। उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय प्रशासन को दिया।
जेसीआई के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन लाल बंसल ने छात्रों को मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि आप बच्चों को भी पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजेश बंसल, शीतल जैन, पवन कुमार, कुलदीप जोगी, राम सिंह वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और 48 पूर्व प्रतिभाशाली छात्र-छात्रों सम्मानित किया गया।
सैंट ज्ञानेश्वर स्कूल में अलकंरण समारोह में पूर्व छात्र को सम्मानित करते विनोद सैनी।