पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Four Filled Nomination For The Post Of Head Of Haryana Roadways Joint Employees Union Election

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर प्रधान पद के लिए चार ने भरा नामांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का तीन वर्षीय चुनाव 2020-23 को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार काे यूनियन कार्यालय में डिपो प्रधान राम सिंह बिश्रोई की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में डिपो प्रधान राम सिंह बिश्रोई, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप पाबड़ा व धर्मपाल बूरा ने कर्मचारियों में संगठन के चुनाव को लेकर भारी जोश व उत्साह है। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप पाबड़ा व धर्मपाल बूरा ने बताया कि संगठन के चुनाव के लिए हिसार में प्रधान पद के लिए चार, सचिव पद के लिए छह, उपप्रधान, कैशियर, ऑडिटर व सहसचिव पद के लिए तीन-तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद 13 मार्च को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। डिपो प्रधान राम सिंह बिश्रोई, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप पाबड़ा व धर्मपाल बूरा ने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि संगठन के लिए कर्मचारी व विभाग हित सर्वप्रथम है और भविष्य में भी संगठन कर्मचारियोंं के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। बैठक में सुभाष किरमारा, सुभाष ढिल्लो, रमेश गिल, राजेश मुकलान, पवन बूरा, धर्मवीर शर्मा और जोगराज आदि भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...