पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गढ़ी से बास तक किसानों के सपनों पर ओहले...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदा होती सर्दी के मौसम के बीच बुधवार की सुबह बूंदाबांदी से हुई। दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते ही फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। भाटोल जाटान के इलाके में तेज बारिश हुई। इस दौरान ओले भी पड़े। बारिश से परेशान किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें बढ़ गई। पल-पल बदलते मौसम के बीच अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 किलोमीटर एरिया में ओले

शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बारिश के दौरान गढ़ी से लेकर बास तक करीब दस किलोमीटर क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। युवा किसान मंदीप भाटोल ने बताया कि ओलावृष्टि से गढ़ी, जीतपुरा, भाटोल जाटान, भाटोल रांगड़ान, खरकड़ा, बडाला और बास की फसलें प्रभावित हुई। सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल में हुआ, क्योंकि यह पककर तैयार खड़ी है। उन्होंने बताया कि दस दिन में यह तीसरी बारिश थी। पहले दो बार हुई बारिश का पानी अभी खेतों में ही भरा हुआ है आैर बुधवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टिस से फसलें तबाह होने की कगार पर पहुंच गई हैं।

इधर, बरवाला के वार्ड-5 में कई दिन से दूषित पानी के भराव से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद कार्यालय में की नारेबाजी

भास्कर न्यूज | बरवाला

पिछले कई दिनों से घरों व गलियों में दूषित पानी के भराव से परेशानियां झेल रहे वार्ड 5 के बाशिंदाें का बुधवार को सब्र का बांध टूट गया। क्षेत्रवासी काफी संख्या में एकत्रित होकर अपनी फरियाद लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। पालिका कार्यालय में उनकी फरियाद सुनने के लिए नपा सचिव अपने कार्यालय में नहीं मिले तो क्षेत्रवासियों ने नपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। बाद में मौके पर पहुंचे म्युनिसिपल इंजीनियर जयबीर सिंह ने लोगों की समस्या को सुना व मौके पर जाकर समस्या का अस्थाई समाधान करवाया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात के कारण उनके पास लगते जोहड़ में काफी जलभराव हो गया है। जिसके चलते जोहड़ का पानी उनकी गलियों व घरों में घुस गया है। इस कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस संबंध में वे कई बार नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन नपा कार्यालय में उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिलता व उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। मौके पर पहुंचे एमई जयवीर सिंह ने अस्थाई तौर पर तालाब से पानी निकलवाने के प्रबंध करवाए। एमई जयवीर सिंह ने बताया कि जिस इलाके में गलियों में जलभराव की समस्या आ रही है।

यहां पर नाले के निर्माण के लिए टेंडर लगाया जा चुका है। लेकिन क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं कि यहां नाले का निर्माण न करवाकर उसके स्थान पर पाईप लाईन डलवाई जाए। इसके लिए हाऊस की बैठक में प्रस्ताव पास कर क्षेत्रवासियों की समस्या का स्थाई समाधान करवाया जाएगा।

तेज हवाओं के साथ आई बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

बरवाला| क्षेत्र में बुधवार शाम को तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि व तेज हवाओं के साथ आई बारिश के कारण क्षेत्र में खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर गेहूं व अन्य फसलें जमीन पर बिछ गई। उधर, बारिश के पानी से शहर की अधिकतर सड़कें बरसाती पानी से लबालब हो गई। शहर के मुख्य मार्ग, दौलतपुर मार्ग, सिविल अस्पताल मार्ग सहित कई मार्गों ने तालाब का रूप ले लिया। शहर की विभिन्न मार्केट की दर्जनों दुकानों व आवासीय क्षेत्रों में घरों में भी बरसाती पानी घुस गया। बरसाती पानी की निकासी के ठोस इंतजाम नहीं किए जाने पर प्रशासन को कोसते हुए कहा सरकार व प्रशासन विकास के बड़े बड़े दावे करता है लेकिन बरसाती व दूषित पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

जानिए, अगले 3 दिन मौसम का हाल

तारीख अनुमान अधिकतम न्यूनतम

12 मार्च बारिश 220 130

13 मार्च बारिश 210 160

14 मार्च साफ 230 140

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

भाटोल इलाके में शाम को बारिश के दौरान हुई ओलावृष्टि।

वार्ड 5 में गलियों व घरों में जमा पानी।
खबरें और भी हैं...