पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लघु सचिवालय कॉलोनी में डाले जा रहे कूड़े को लेकर कॉलोनीवासियों में रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वच्छता अभियान में लगे नगर निगम के कर्मचारी लघु सचिवालय आवासीय कॉलोनी में कचरा डालने के लिए गड्ढा बनाकर कॉलोनी निवासियों के लिए बदबू अाैर गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसको लेकर कॉलोनी निवासियों में भारी रोष है।

लघु सचिवालय कॉलोनी निवासी सोना देवी, राजेश नैन, सुरजीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, ईश्वर सिंह, नरेश भोला, अजीत दुहन और नूर मोहम्मद ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों जिनमें मंडल कमिश्नर, उपायुक्त, जिला कोर्ट के न्यायधीश, जिला न्यायवादी, बीडीपीओ, आकाशवाणी केन्द्र, शिक्षा विभाग का जिला परियोजना संयोजक कार्यालय सहित कबीर छात्रावास में सैकड़ों छात्र रहते हैं, कॉलोनी के बीच में डम्पिंग के लिए गड्ढा बनाकर नगर निगम खुद स्वच्छता अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है। कॉलोनीवासियों की प्रशासन से अपील है कि कूड़े के निस्तारण के लिए आवासीय कॉलोनी के बीच में डम्पिंग के लिए गड्ढा बनाना बिल्कुल भी उचित नहीं है। यहां पर खुले में पड़े कूड़े के ढेर पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता जो पॉलीथिन खाते हैं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हा़े रही है। सबसे बड़ी विडंबना तो ये हैं कि ये डम्पिंग का ढेर उपायुक्त निवास और जिला न्यायधीश के सरकारी निवास के बीच में बनाया गया है जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

लघु सचिवालय काॅलाेनी के खाली पड़े एरिया में कूड़ा खाली करते हुए गाड़ी
खबरें और भी हैं...