पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समारोह को लेकर गंगवा ने वर्कर्स के साथ की मीटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मण्डी आदमपुर सिटी | हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अाैर नलवा से विधायक रणबीर गंगवा ने सोमवार को आदमपुर के लोक निर्माण गृह में विधानसभा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर गंगवा का स्वागत किया।

डिप्टी स्पीकर गंगवा ने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन का न्योता देते हुए कहा कि हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक समारोह में 50 हजार से ज्यादा लोग शिरकत कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का सम्मान करेंगे।
खबरें और भी हैं...