पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीजेेयू के कुलपति ने विद्यार्थियों के कौशल की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार| गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के सौजन्य से परिणाम आधारित शिक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई।

जीजेयू के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि कार्यशाला का उद्घाटन किया। प्रो. योगेश चाबा कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. कर्मपाल नरवाल ने की। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वर्तमान परिदृश्य में परिणाम आधारित शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम संशोधन के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान मिल सकेगा।मुख्य वक्ता प्रो. योगेश चाबा ने व्याख्यान में परिणाम आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं जैसे पाठ्यक्रम उद्देश्यों और कार्यक्रम उद्देश्यों के कार्यान्वयन के बारे में चर्चा की।
खबरें और भी हैं...