लाठीचार्ज कर किसानों-कर्मचारियों की अावाज दबा रही सरकार : किरमारा
हिसार | हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन कर रहे एक्सटेंशन लेक्चरर्स पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दाें में निंदा की है। संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने यहां जारी बयान में कहा कि एक्सटेंशन लेक्चरर्स लेक्चरर की मांगें न्यायोचित हैं। मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना गलत नहीं, लेकिन पंचकूला अाैर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना लाेकतंत्र की हत्या है। इससे सरकार का जन अाैर कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर हाेता है। जनता की मांगों व समस्याओं का समाधान करने के लिए चुनी गई सरकार अब बर्बरतापूर्वक बल का प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।